Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंस्टाग्राम पर सवा करोड़ लोगों ने देखी किन्नू बन्ना की देवी वंदना, बाडलवास में हुआ भव्य स्वागत

सीकर : भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे बीकानेर के भजन गायक किन्नू बन्ना सा की आवाज़ में गाई गई देवी वंदना ‘आओ अम्बा जगदम्बा’ को इंस्टाग्राम पर सवा करोड़ लोगों ने देखा है। करणी माता के चमत्कारों पर आधारित आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ की इस देवी वंदना को मिल रही लोकप्रियता से भक्ति संगीत प्रेमियों में खास उत्साह है।

इस उपलब्धि के बीच सीकर जिले के बाडलवास में चल रही श्री जमवाय माता कथा में किन्नू बन्ना सा का भक्तों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

बाडलवास में इन गणमान्य लोगों ने किया स्वागत
श्री जमवाय माता कथा के दौरान किन्नू बन्ना सा का स्वागत राजेन्द्र सिंह (पूर्व CISF), राजेन्द्र सिंह (पूर्व उपसरपंच), प्रदीप सिंह (वार्ड पंच), जितेन्द्र सिंह, नटवर सिंह, दीपेंद्र सिंह, ओम सिंह शेखावत एवं ओम सिंह पालवास सहित अन्य भक्तों ने माल्यार्पण कर किया।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से भक्ति संगीत तक का सफर

किन्नू बन्ना सा ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उनकी विशेष रुचि भक्ति संगीत में रही। स्वामी नरहरि महाराज से दीक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भक्ति संगीत को अपनी साधना और सेवा का माध्यम बनाया। वे देशभर में आयोजित 140 से अधिक करणी माता कथाओं में अपनी संगीत सेवाएं दे चुके हैं।

‘देवी विज्ञानम्’ से बॉलीवुड तक पहुंची आवाज़

करणी माता के चमत्कारों पर आधारित फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ में ‘आओ अम्बा जगदम्बा’ देवी वंदना गाना किन्नू बन्ना सा की संगीत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इंस्टाग्राम पर सवा करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार करना उनकी प्रस्तुति की व्यापक पहुंच को दर्शाता है।

बीकानेर से शुरू हुआ किन्नू बन्ना सा का भक्ति संगीत का सफर अब बॉलीवुड फिल्म और डिजिटल मंचों तक पहुंच चुका है।