Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पूर्व सभापति जीवण खां के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

सीकर : नगर परिषद चुनाव के बीच शहर कोतवाली में पूर्व सभापति जीवण खां व अन्य के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज होने से चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है. दोनों एफआईआर 11 सितंबर 2026 को दर्ज की गई हैं. इनमें एक मामला भाजपा प्रत्याशी से संबंधित बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मामला एक पत्रकार की ओर से दर्ज कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, एफआईआर संख्या 0315 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.वहीं एफआईआर संख्या 0316 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

नगर परिषद चुनाव के बीच एक ही दिन में दर्ज हुई इन दोनों एफआईआर को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, दोनों मामलों में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.

पुलिस ने दोनों प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चुनावी माहौल के बीच पूर्व सभापति के खिलाफ दर्ज इन मामलों को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच भी चर्चाओं का दौर जारी है.