Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वर्ल्ड कप कैरम चैंपियनशिप 2026 का इटली में होगी


जयपुर: वर्ल्ड कप कैरम चैंपियनशिप 2026 इटली में  दिसंबर में आयाेजित होगी, जिसमें गत वर्ष की चैंपियन भारत की पुरुष व महिला टीमें भी भाग लेंगी।

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ल्ड कप में जाने वाली भारतीय टीमों का चयन करने के लिए ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में 27 से 29 सितंबर 2026 तक ऑल इंडिया कैरम रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।

सूरज खत्री ने बताया, आल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राजस्थान राज्य की पुरुष टीम का चयन कर लिया गया है। यह चयन विगत वर्ष राजस्थान कैरम संघ द्वारा आयोजित हुई राजस्थान कैरम चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है। पुरुष टीम के खिलाड़ी निम्न प्रकार से होंगे।

1. फज़ल अहमद, 
2. अंसार मोहम्मद,
3. मोहम्मद शोएब,
4. मोहम्मद शाहिद और
5. टीम मैनेजर : पी. के. सेठी

इस बार राजस्थान राज्य की महिला टीम ऑल इंडिया एलआईसी कैरम चैंपियनशिप के इन्हीं तिथियों में होने के कारण नहीं जा पाएंगी।