Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कृष्ण जन्मोत्सव पर होगा दही हांडी महोत्सव,विजेता टीम को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार

सीकर : शेखावाटी व्यापार महासंघ की ओर से श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दही हांडी महोत्सव-2026 का आयोजन 4 सितंबर, शुक्रवार को सुभाष चौक में होगा। महोत्सव का शुभारंभ रात 8:30 बजे होगा।

महोत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं ट्रस्ट डी.जे. की ओर से आकर्षक म्यूजिकल साउंड के साथ कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।

कार्यक्रम में श्री श्री 108 सेवदास जी महाराज एवं महंत सुरेंद्र जी गोस्वामी का सान्निध्य रहेगा। आयोजन को लेकर महासंघ की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
शेखावाटी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष विजय प्रधान ने बताया कि दही हांडी महोत्सव के माध्यम से शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बनेगा तथा कृष्ण जन्मोत्सव को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

पोस्टर का किया विमोचन:

महोत्सव का पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान रामचंद्र प्रधान, मांगीलाल महेश्वरी, अरूण ओढ़ाका, दीनदयाल शर्मा, राजकुमार बोहरा,अध्यक्ष विजय प्रधान, जयकिशन महेश्वरी, मनीष पारीक, दीपक ओढाका, धर्मचन्द जोशी, लाला गिनोडिया, लालचन्द सोनी, कैलाश पांचाल, तुषार माहेश्वरी, चन्द्रकान्त गुजर सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेखावाटी व्यापार महासंघ ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।