Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मृतक एएसआई का तबादला !

जयपुर: राजस्थान पुलिस के तबादला आदेश में एक चौंकाने वाली प्रशासनिक चूक सामने आई है। हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में क्रमांक 16 पर अंकित सहायक उप निरीक्षक (ASI) अनोपा राम का भी तबादला कर दिया गया, जबकि उनका लगभग दस दिन पहले ही निधन हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, ASI अनोपा राम का 1 जुलाई को स्वर्गवास हो गया था। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार सहित सभी पारिवारिक एवं सामाजिक रस्में पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि उनके निवास पर पगड़ी की रस्म भी संपन्न हो चुकी है। इसके बावजूद उनका नाम स्थानांतरण सूची में शामिल होने से विभागीय कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह मामला प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण माना जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि स्थानांतरण सूची जारी करने से पहले संबंधित कार्मिकों का सेवा रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति का सत्यापन क्यों नहीं किया गया। यदि समय पर रिकॉर्ड अपडेट किए जाते, तो दिवंगत अधिकारी का नाम स्थानांतरण सूची में शामिल होने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस स्पष्ट त्रुटि पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं और भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।