Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नेता ही नहीं, बल्कि नेताओं की पाठशाला थे आप...


▪︎ बाल मुकुंद जोशी

आप केवल एक जननेता नहीं थे, बल्कि नेताओं को गढ़ने वाली एक ऐसी पाठशाला थे, जहाँ से निकले अनेक कार्यकर्ता आज राजनीति के बड़े और प्रभावशाली चेहरे बन चुके हैं.

 संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आपकी अद्भुत क्षमता ने राजस्थान के अनेक जिलों में युवा नेतृत्व की एक मजबूत फौज तैयार की.आज उन्हीं में से कई नेता पार्टी के शीर्ष और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं.

एक छोटे से कस्बे से जयपुर आकर आपने संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत के बल पर पार्टी के लिए ऐसा संगठनात्मक आधार खड़ा किया कि आपकी कार्यशैली का हर कार्यकर्ता और हर नेता प्रशंसक बन गया. सादगी, सहजता और संगठन के प्रति आपकी निष्ठा ने आपको कार्यकर्ताओं के दिलों में एक अलग स्थान दिलाया.

भले ही आपने इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आपकी स्मृतियाँ, आपके संस्कार और संगठन को मजबूत करने का आपका दृष्टिकोण आज भी हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

आज आपके यौमे-ए-पैदाइश के अवसर पर पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता आपको पूरे सम्मान, स्नेह और शिद्दत के साथ याद कर रहा है. आपका व्यक्तित्व भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन आपकी विरासत और आपके द्वारा तैयार किया गया नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा.