Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सीकर में 25 से 31 जुलाई तक होगी भव्य करणी कथा


कल्याण धाम में हुआ करणी कथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

सीकर : शहर के रामलीला मैदान में 25 से 31 जुलाई तक भव्य करणी कथा का आयोजन होगा. कल्याण धाम में बुधवार को महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के पावन सानिध्य में करणी कथा पोस्टर का विमोचन किया गया.

 उद्योग रत्न भामाशाह करणी मां के भक्त  मेघराज सिंह रॉयल चेयरमेन यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध श्री करणी कथा वाचक महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह एमबीबीएस मां भगवती करणी माता की कथा का भक्तों को रसपान कराएंगे.

करणी कथा के दौरान भजन प्रवाहक किन्नू बन्ना मां करणी के भजनों की प्रस्तुति देंगे. 25 जुलाई से शुरू होने वाली मां करणी कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व जिला रसद अधिकारी पार्थ सारथी, बसंत सिंह शेखावत, दयाल सिंह शेखावत, सांस्कृतिक मंडल सीकर के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, भजन प्रवाहक किन्नू बन्ना देशनोक, रघुनंदन सिंह जोधा, विक्रम सिंह बारठ, राजेंद्र सिंह कच्छावा, रामपाल शेखावत आदि उपस्थित रहे.