Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अरबन को-ऑपरेटिव बैंक परिचालन को रिजर्व बैंक की इजाजत


हजारों खातेदारों में खुशी की लहर

बैंक अध्यक्ष डॉ.जोशी के नेतृत्व में ऐतिहासिक सफलता

सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सीकर के जमाकर्ताओं को वर्षों के इंतजार के बाद राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिनांक 09-11- 2018 के कार्य दिवस समाप्ति से बैंक पर लागू परिचालन प्रतिबंधों हटाकर बैंक को नियमित दैनिक कामकाज एवं लेनदेन अनुमति प्रदान करी है।

बैंक अध्यक्ष डॉ.प्रदीप  जोशी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक संचालक मंडल के अथक प्रयास, जमाकर्ताओं के असीम धैर्य और बैंक के प्रति अटूट विश्वास के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक की वित्तीय स्थिति को देखते हुए बैंक को नियमित कामकाज की इजाजत दी है । उन्होंने बताया कि बैंक पर आमद प्रतिबंध समय में
11 करोड़ 40 लाख रुपए की डूबत राशि की वसूली की गई । जमाकर्ताओं को क्लेम राशि के रूप में 18 करोड़, 24 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया। कठिनाई के आधार पर कुल राशि लगभग 1 करोड़ का भुगतान भी जमाकर्ताओं को किया गया।

 बैंक अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बताया कि भविष्य में जमाकर्ताओं कै असीम सहयोग से बैंक हितों को अमली जामा पहना कर  सहकारी क्षेत्र की बैंकिंग संस्था को प्रगति की राह पर पहुंचाएंगे। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक, सहकार विभाग राजस्थान, बैंक जमाकर्ताओं, शेयरधारकों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष सांवरमल सैनी, संचालक सुभाष बहड़, श्रवन मीणा, सलीमुद्दीन, मालचंद मोदी, ईश्वर लाल सैनी, रोहित सैनी, आलोक कुमार शर्मा सहित अनेक जमाकर्ता,  शेयरधारक  उपस्थित रहे।