Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

व्यक्ति का जीवन अच्छा हो इसलिए आध्यात्मिक प्रवचन सुनने चाहिए- बैरवा "One should listen to spiritual discourses so that life becomes better." – Bairwa

सीकर : उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा गाड़ोदा धाम महंत पूज्य महावीरजी के संत सानिध्य में आयोजित परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री गुलाब जती महाराज की 7 वीं बरसोदी महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर ब्रह्मलीन पूज्य गुलाब जती महाराज को नमन किया। इस दौरान उन्होंने सांगलिया पीठाधीश्वर पूज्य ओमदासजी महाराज, बुद्धगीरी मढी संत दिनेश गिरी महाराज, लोहार्गल  पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों की आध्यात्मिक वाणी और आध्यात्मिक प्रवचन एवं गोसेवा के साथ हम सब मिलकर एक हिंदू राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभायेंगे। इस दौरान बैरवा ने गाडोदा गांव के विकास कार्य को लेकर ओर नेछवा में पीजी कॉलेज खोलेने की मांग पर कहा कि आगामी बजट में राज्य सरकार से दोनों मांगों को पूरा करवाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। 

     उप मुख्यमंत्री डाॅ. बैरवा ने कहा कि सामाजिक सुन्दरता और अध्यात्मिक ज्ञान यहां मठ में आकर ही मिलता हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का यह जीवन अच्छा हो इसलिए वह गुरूओं के आध्यात्मिक प्रवचन सुनने के लिए शिवमठ में आते है और इस मठ से अध्यात्मिक विचार लेकर जाते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संतो का योगदान अनुकरणीय है। संत समाज को एक नई दिशा की और ले जाते है जिससे समाज और राष्ट्र का विकास होता है।

कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, श्रवण बगड़ी, नारायण सिंह लोसल, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, पूर्व सांसद सुभाष महरिया, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हरिराम रणवां, दिनेश जोशी, पण्डित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रो. डाॅ. अनिल राय, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, चितरंजन सिंह राठौड़, महावीर जती, संतोष मेघवाल सुजानगढ़, राजेन्द्र सिंह नरूका, शाहपुरा, राजेन्द्र सिंह धोलिया, बजरंग सिंह, महावीर  सिंह, रणजीत मास्टर श्यानण, राजेन्द्र कुमार जोशी, संत एवं ग्रामीणजन बड़ी  संख्या में उपस्थित रहें।