सीकर: पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने शुक्रवार को चूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया। स्वामी सुमेधानंद ने भाजपा जिला कार्यालय चूरू में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संयोजन समिति का गठन किया।
बैठक में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उस जिम्मेदारी को अपना दायित्व मानते हुए पूर्ण करेंगे।
बैठक में भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री बसंत जी शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.