Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आए सीकर BJP state president Madan Rathore came to Sikar



भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में किया स्वागत

सीकर, 28 जनवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को सीकर प्रवास पर आए। जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूल मालाओं व पार्टी के दुपट्टे से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन कार्यों पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाटड़ के नेतृत्व में संगठन ओर अधिक मजबूत होगा। कहा कि बाटड़ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को ओर अधिक मजबूत करेंगे। कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए कई कार्यकर्ताओं की इच्छा तो थी लेकिन उन्होंने मन को बड़ा रखते हुए सर्वसम्मति से बाटड़ को निर्वाचित घोषित किया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा में एक पद के लिए बहुत बड़ी टीम है। कहा कि जिलाध्यक्ष के लायक बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होने पर वे स्वयं को बहुत धनवान महसूस करते हैं। कहा कि सबको समय आने पर सबको उचित सम्मान दिया जाएगा। कहा कि भाजपा की विशेषता है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है तो सभी कार्यकर्ता को उचित समय पर सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत का परचम फहरा रहे हैं उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा का परचम फहराना है।

इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, श्रवण चौधरी, मधु कुमावत, गजानंद कुमावत, रामसिंह शेखावत, जगदीश कुमावत, रमेश जलधारी, आशीष तिवाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, डॉ. बीएल रणवां, शिवदयाल धाभाई, भंवरलाल जांगिड़, नीलम मिश्रा, रिछपाल सिंह कविया, मनोहरलाल सैनी, शिवपाल ख्यालिया, राजेश रोलन, मूलचंद रणवां आदि मौजूद रहे।