Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

डॉ. सुधांशु सारण ने एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान



सुजानगढ़ : खुड़ी गांव के निवासी डॉ. सुधांशु सारण ने राजस्थान के प्रतिष्ठित एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से एमडी (फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी) की डिग्री उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

डॉ. सारण मूल रूप से खुड़ी गांव के निवासी हैं तथा उनका परिवार वर्तमान में सुजानगढ़ में निवास करता है। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण के साथ उन्होंने समाज सेवा में भी विशेष रुचि दिखाई है। युवाओं के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान है।

डॉ. सारण ने पूर्व में चिकित्सा अधिकारी के पद से त्यागपत्र देकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चूरू के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में एसडी (मेडिकल ज्यूरिस्ट) के पद पर कार्यभार संभाला था। यहां उन्होंने करीब पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं देते हुए चिकित्सा एवं मेडिको-लीगल कार्यों में सराहनीय योगदान दिया।

वर्ष 2023 में आयोजित नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी में प्रवेश प्राप्त किया। तीन वर्षों की कठिन मेहनत, अध्ययन एवं लगन के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर डिग्री उत्कृष्ट अंकों से पूर्ण की।

डॉ. सुधांशु सारण की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उनकी सफलता से युवाओं को उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।