सीकर: सावन के अंतिम सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला. मुंबई से पहुंचीं प्रसिद्ध टीवी स्टार देवांगना ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया.
मंदिर में पहुंचने पर कुसुम हजारिका और छवि जालान ने देवांगना का बुके भेंट कर स्वागत किया.पं. जितेंद्र पाराशर और रमेश व्यास ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई. रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दुग्ध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया.
प्रवीण जालान और लोकेश हजारिका ने बताया कि देवांगना का सीकर से विशेष जुड़ाव रहा है. इसी आत्मीय लगाव के चलते उन्होंने सावन के अंतिम सोमवार को मुंबई से सीकर पहुंचकर नीलकंठ महादेव के दरबार में पूजा-अर्चना की.
गौरतलब है कि नानी गेट स्थित यह प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर करीब 200 वर्ष है. हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है.