Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मायापुरी में चमकता बीकानेर का सितारा संदीप भोजक



बीकानेर की धरती से निकला एक सितारा आज मायानगरी में अपनी चमक बिखेर रहा है—संदीप भोजक.

लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर भल्ला के किरदार को निभाकर उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया और खूब वाहवाही बटोरी.

पिछले एक दशक से मुंबई में लगातार संघर्ष और मेहनत के दम पर संदीप भोजक ने फिल्म और टेलीविजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है.

उनकी हर प्रस्तुति में दिखती है जुनून, मेहनत और कला के प्रति समर्पण—जिससे उन्होंने न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि बीकानेर का नाम भी रोशन किया.