सीकर : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी रविवार को सीकर आएंगे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एसआईआर, पीबीजी राम जी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा और अटल स्मृति वर्ष अभियान की कार्यशाला में मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यशाला दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। कार्यशाला में जिले के शीर्ष नेतृत्व, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सरगोठ की सीमा से होगा नेताओं का स्वागत
भाजपा कार्यालय मंत्री नंदकिशोर सैनी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का जिले की सीमा सरगोठ में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा कार्यालय पहुंचने तक वरिष्ठ नेताओं का रास्ते में कई स्थानों पर भी स्वागत किया जाएगा। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
