Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देश सेवा को समर्पित: राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों–कर्मचारियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान



जयपुर : राजस्थान गृह रक्षा विभाग ने शनिवार को अपना 63वां स्थापना दिवस राजधानी जयपुर स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में पूरे गौरव और अनुशासन के साथ मनाया। आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और नागरिक सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यह संस्था राज्य प्रशासन की रीढ़ मानी जाती है। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महानिदेशक एवं महासमादेष्टा गृह रक्षा मालिनी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गृह मंत्री अमित शाह, विभागीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के प्रेरक संदेशों का वाचन किया गया।

उत्कृष्ट सेवा पर डीजीसीडी कमेन्डेशन डिस्क

समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों का सम्मान रहा।
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित डीजीसीडी कमेन्डेशन डिस्क प्रदान किए गए।

समादेष्टा स्वाति शर्मा को सिल्वर डिस्क

प्लाटून कमांडर सत्यनारायण देवड़ा को ब्रॉन्ज डिस्क
इसके अलावा चार अन्य कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को भी ब्रॉन्ज डिस्क से सम्मानित किया गया।


महानिदेशक प्रशस्ति से 21 कार्मिक सम्मानित

स्थापना दिवस–2025 पर महानिदेशक मालिनी अग्रवाल ने कुल 21 अधिकारियों, कार्मिकों और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशस्ति डिस्क प्रदान की।
इनमें 3 अधिकारी, 6 कार्मिक और 4 स्वयंसेवक डिस्क के साथ सम्मानित किए गए, जबकि 8 मंत्रालयिक कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर 05 अधिकारियों को पदक

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने राजस्थान गृह रक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि घोषित की। कुल 09 कार्मिकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पदकों की घोषणा की गई—

रजत पदक: समादेष्टा सुमन ढाका, उपसमादेष्टा रामजी लाल

कांस्य पदक: उप महासमादेष्टा बादोराव मीणा, उप समादेष्टा धर्मसिंह बांकावत, प्रियंका कड़वासरा सहित 3 कार्मिक

इसके अतिरिक्त दो स्वयंसेवकों का भी कांस्य पदक के लिए चयन किया गया। इन पदकों का औपचारिक वितरण आगामी विभागीय कार्यक्रमों में किया जाएगा।

राजस्थान गृह रक्षा का यह स्थापना दिवस न केवल विभाग की उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि उन जांबाज़ कर्मियों के सम्मान का भी अवसर बना, जो संकट की घड़ी में सबसे आगे खड़े होकर जनता की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं।