Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धुबड़ी की बेटी ने बढ़ाया मान: प्रियंका बेंगाणी ने ‘मंथन’ राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में जीता तीसरा स्थान Dhubri's Daughter Makes the City Proud: Priyanka Bengani Secures Third Place in ‘Manthan’ National Speech Competition

धुबड़ी : शहर की प्रियंका बेंगाणी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता 'मंथन' में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बहुस्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने स्थानीय, क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई।

प्रियंका ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, गहरी विषयवस्तु की समझ और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। ‘मंथन’ जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष-3 में जगह बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

तेरापंथ महिला मंडल धुबड़ी, जैन समाज और पूरे नगर में इस उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग प्रियंका को बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

प्रियंका बेंगाणी को लंबे समय से एक ऊर्जावान और प्रेरणादायी वक्ता के रूप में जाना जाता है। मंच से उन्होंने कई बार महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। उनके विचार स्पष्ट, तर्क सशक्त और प्रस्तुति प्रभावशाली मानी जाती है।

यह सफलता न केवल प्रियंका की मेहनत और लगन का नतीजा है, बल्कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी खासकर बेटियों के लिए एक मिसाल भी है।