Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नीट यूजी 2026: एलन सीकर के कृतिक जैन ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-18

सीकर: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 के घोषित परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, सीकर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट कृतिक जैन ने 701 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-18 हासिल की है। वहीं, एलन सीकर के 21 क्लासरूम विद्यार्थियों ने देशभर की टॉप-1000 रैंक में स्थान बनाकर संस्थान की उपलब्धि को और मजबूत किया है।

एलन के डिप्टी जोनल हेड एवं सेंटर हेड सुरेन्द्र सहारण ने बताया कि इस वर्ष टॉप-1000 में शामिल विद्यार्थियों में यश (एआईआर-135), प्रियांशु कटेवा (193), दीपिका (205), दक्ष भारिया (209), रोशन सिंह (249), जुनून बुडानिया (383), मृदुल (443), विशाल चौधरी (461), राकेश (487), रोशन सैन (493), प्रियांशु शर्मा (539), सहर (698), दिवस बडूपाल (761), अनुष्का परमारवाल (780), आशीष चौधरी (785), आदित्य खुटेटिया (797), नवधा (808), अरविंद कुमार (885), लावण्या बिजारणिया (889) तथा वाहिद अली अगवान (922) शामिल हैं।

टॉप-500 में 11 छात्र, छह वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन

एलन के मेडिकल डिवीजन हेड ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस बार टॉप-500 में एलन सीकर के 11 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में एलन सीकर ने 13 सीकर टॉपर दिए हैं, जबकि टॉप-100 में 17 रैंक हासिल कर संस्थान ने लगातार उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन का दबदबा

राष्ट्रीय परिणामों में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए। टाई-ब्रेकर नियमों के आधार पर आर्यन गुप्ता को ऑल इंडिया रैंक-1 तथा पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 मिली। पंशुल बंसल एलन के दो वर्षीय रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं, जबकि आर्यन गुप्ता एलन के डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से जुड़े रहे।
इसके अलावा एलन के क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक के साथ एआईआर-4, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के विद्यार्थी आर्यन दुबे ने एआईआर-7 तथा क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह ने एआईआर-9 प्राप्त की।

टॉप-10 में 5 और टॉप-100 में 46 विद्यार्थी
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि अब तक उपलब्ध परिणामों के अनुसार टॉप-10 में एलन के 5, टॉप-20 में 10, टॉप-50 में 23 तथा टॉप-100 में 46 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 36 क्लासरूम स्टूडेंट, एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से तथा 10 विद्यार्थी डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं।

उन्होंने बताया कि एनटीए द्वारा जारी 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप-138 विद्यार्थियों की सूची में एलन के 63 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 50 क्लासरूम प्रोग्राम, एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम तथा 13 डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के विद्यार्थी हैं।