राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है.
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया एक हजार छियान्वें (1096) पदों के लिए आयोजित आरएएस परीक्षा 2024 के साक्षात्कार एक दिसंबर 2025 से आरंभ किए गए थे. जो कल सत्रह अप्रैल शुक्रवार को संपन्न हुए है. जिसमें राज्य सेवा के चार सौ अठाईस (428) और अधीनस्थ सेवा के छः सौ अड़सठ (668) पद होंगे.