Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में अरबन बैकों की महत्वपूर्ण भूमिका-दक


सीकर: सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल द्वारा सहकारिता मंत्री गौतम डक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डक ने बैंक प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सहकार की भावना के साथ कार्य करने से यह संस्था शहरी क्षेत्र में अग्रणी और प्रगतिशील भूमिका निभाएगी. उन्होंने सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में अरबन बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया.

इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया. डॉ.जोशी ने कहा कि सहकारिता मंत्री तथा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा.

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रेम सिंह बाजोर, विधायक गोवर्धन वर्मा, विधायक सुभाष मील सहित कमल सिखवाल, पवन मोदी, गजानंद कुमावत, गोविंद राम सैनी, बैंक संचालक मंडल के सदस्य, सहकारी विभाग के अधिकारी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.