Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अनुज ने यूपीएससी में बाजी मारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी.राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया.

डॉ.अनुज इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं. वर्ष 2023 में पहले ही प्रयास में उन्हें दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) आवंटित हुई थी, जिसके तहत उनकी नियुक्ति दिल्ली में एसडीएम के पद पर हुई थी.

डॉ. अनुज ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स जोधपुर से वर्ष 2023 में पूरी की. उन्होंने ऑल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी. उनकी प्रारंभिक शिक्षा रावतभाटा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से हुई. 12वीं कक्षा में उन्होंने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें टेबल टेनिस खेलना भी पसंद है.

डॉ. अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की इकाई-1 और 2 में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं.

बेटे की इस उपलब्धि पर पिता के.बी. अग्निहोत्री ने कहा, अनुज की कड़ी मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा, “बेटे ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है.वह शुरू से ही पढ़ाई में बहुत मेधावी रहा है.”

#upscresults #upsc2025