स्वामी रामसुखदास जी महाराज के अनुयायी श्री हरिशरण जी महाराज दोपहर 12.15 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। हरिशरण जी महाराज पिछले 25 वर्षों से साल के 365 दिन श्रीमद्भागवत कथा करते हैं।
कलश यात्रा के लिए महिलाएं अपने घर से कलश लेकर आएंगी और कलश कथा स्थल पर रखे जाएंगे। कथा समाप्ति के बाद कलश ले जाए जा सकेंगे।
भाईजी चौक स्थित श्री रामजी कृपा भवन में हर रविवार सांय 7:00 बजे होने वाले कीर्तन में भी आज हरिशरणजी महाराज का सानिध्य रहेगा
